पनियाड़ के पास कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने कार चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस के अनुसार सज्जन सिंह (23) पुत्र गुरमुख सिंह निवासी बाला पिंडी बुधवार को बाइक पर सवार होकर अपने भाई के दोस्त को सामान देने के लिए जा रहा था। गांव पनियाड़ के पास पीछे आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी।
इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोग एकत्र हो गए और कार चालक को पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलते ही दीनानगर की पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने कार चालक हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया गया मृतक का भाई विदेश में रहता है। हादसे के वक्त सज्जन सिंह भाई को सामान भेजने के लिए उसके दोस्त के घर जा रहा था।