होशियारपुर निवासी जोगराज सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : AMRITSAR
परिवार की आर्थिक स्थिति को सुधारने के सपने को लेकर दो वर्ष पहले दुबई गए जिला होशियारपुर के कस्ब दसूहा निवासी जोगराज सिंह की 21 जुलाई को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। सरबत का भला चैरिटेबल ट्रस्ट के मुखिया डॉ. एसपीएस ओबरॉय के प्रयासों से उसका पार्थिव शव वीरवार दोपहर बाद श्री गुरु राम दास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट लाया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
मीडिया से बातचीत में डॉ. ओबरॉय ने बताया कि जोगराज सिंह दुबई में मजदूरी करता था। 21 जुलाई को उसकी संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वे उसका शव दुबई से लाए हैं। वह अब तक 192 लोगों के शव खाड़ी देशों से उनके घरों को पहुंचा चुके हैं।
उन्होंने कहा कि खाड़ी के देशों में नौजवानों की मौत का मुख्य कारण कोरोना के कारण कई काम बंद हो जाना है। नौजवान घर लौटने के लिए मानसिक रूप में तैयार नहीं हो रहे हैं। अवसाद में वह खुदकुशी कर रहे हैं या उनका दिल जवाब दे रहा है।