घरियाला-ठठा मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राले ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि उसका भाई घायल हो गया।
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया।
थाना भिखीविंड के गांव मक्खी कलां निवासी ओमा सिंह पुत्र तरसेम सिंह अपने भाई सोना सिंह के साथ मोटरसाइकिल से घरियाला से ठ्ठा की ओर से जा रहा था।
सामने से तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में बाइक आ गई। जिस के कारण सोना सिंह और ओमा सिंह घायल हो गए। मौके पर घायलों को अमृतसर के केडी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां सोना सिंह की मौत हो गई।
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शिव दर्शन सिंह ने बताया कि हादसे का पता चलते ही ड्यूटी अधिकारी एएसआई कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ट्राली चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।