फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: यात्री से विदेशी और भारतीय मुद्रा जब्त, बाद में फ्लाइट से लंदन हुआ रवाना

Tue, 04 Oct 2022 02:26 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

कस्टम कमिश्नर राहुल नागरे ने जानकारी दी है कि यात्री से मिले पाउंड और इंडियन करंसी बाबत पूछा गया तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। क्योंकि यात्री ने लंदन के लिए फ्लाइट पकड़नी थी तो उसके कब्जे से बरामद पाउंड और इंडियन करंसी को जब्त करने के बाद उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
अमृतसर एयरपोर्ट पर मिला संदिग्ध बैग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कस्टम कमिश्नरेट की एयर इंटेलिजेंस टीम के अधिकारियों ने एक व्यक्ति को पाउंड और भारतीय करंसी के साथ पकड़ा है। कस्टम अधिकारियों ने इस यात्री को दो और तीन अक्तूबर की मध्यरात्रि तड़के करीब दो बजे उस समय पकड़ा जब वह एयर इंडिया की फ्लाइट से लंदन रवाना होने वाला था। क्योंकि उसने फ्लाइट लेनी थी तो उसके कब्जे से बरामद विदेशी और भारतीय करेंसी को जब्त करने के बाद उसे छोड़ दिया। इसके बाद वह फ्लाइट लेकर लंदन रवाना हो गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक अमृतसर निवासी एक व्यक्ति लंदन जाने के लिए दो अक्तूबर की देर रात श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचा। एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ की जांच में उसके सामान में कुछ संदिग्ध होने के संकेत मिलने पर सुरक्षा कर्मियों ने उसे एयर इंटेलिजेंस अधिकारियों को सौंप दिया। उसके सामान की गहन जांच की गई तो 10 लाख 14 हजार और 560 रुपये कीमत के यूके के पाउंड मिले। इसके अलावा उसके सामान से डेढ़ लाख रुपये भारतीय करंसी भी बरामद हुई।

कस्टम कमिश्नर राहुल नागरे ने जानकारी दी है कि यात्री से मिले पाउंड और इंडियन करंसी बाबत पूछा गया तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। क्योंकि यात्री ने लंदन के लिए फ्लाइट पकड़नी थी तो उसके कब्जे से बरामद पाउंड और इंडियन करंसी को जब्त करने के बाद उसे छोड़ दिया गया। इसके बाद वह फ्लाइट लेकर लंदन रवाना हो गया। उन्होंने बताया कि लंदन गए इस व्यक्ति की अमृतसर में जांच की जा रही है कि उसके पास विदेशी करंसी कहां से आई और उस करंसी को यूके (लंदन) ले जाने का उसका क्या मकसद था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें