फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफेद मक्खी प्रभावित किसान ने की खुदकुशी

Wed, 09 Mar 2016 09:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
आत्‍महत्‍या - फोटो : file
विज्ञापन
गांव मल्लवाला में मंगलवार को एक किसान ने आर्थिक तंगी और फसल बर्बाद होने से परेशान होकर जहरीली दवा निगलकर अपने घर में खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन


मृतक की पहचान हरभिंदर सिंह (44) के तौर पर हुई है। मृतक किसान के चार भाई और थे, लेकिन पांचों भाइयों के पास सिर्फ पांच एकड़ जमीन थी। इस वजह से परिवार का गुजारा ही चलता था। हरभिंदर के भाई हरपिंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने उक्त जमीन पर कपास की फसल बोेई हुई थी, जो सफेद मक्खी के हमले से बर्बाद हो गई थी। अब बीते दिनों बारिश के साथ आई तेज हवाओं ने जमीन में बोई गेहूं की फसल को भी बर्बाद कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद से उसका भाई हरभिंदर सिंह बीते काफी दिनों से परेशान चल रहा था। साथ ही किसान पर लाखों रुपये का सरकार व गैर सरकारी कर्ज भी था। हरपिंदर ने बताया कि उसका भाई हरभिंदर अपने समय में खो-खो और 100 मीटर दौड़ का पंजाब स्तर पर खिलाड़ी रह चुका था। उक्त किसान की मौत से पूरे गांव में गम का माहौल है। गांववालों ने बताया कि जमीन कम होने के चलते पांचों भाइयों में से सिर्फ एक भाई की ही शादी हो पाई थी। थाना संगत पुलिस ने मृतक किसान के भाई हरपिंदर सिंह के बयान पर 174 की कार्रवाई कर शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें