विनीत महाजन पहले भी विवादों में रहे है। उनका अकाली दल के मौजूदा उम्मीदवार और पूर्व विधायक के साथ भी काफी विवाद चलता रहा है। क्षेत्र के थाना प्रभारी अनिल कुमार ने कहा कि हमला किसी निजी विवाद की वजह लगता है।
अमृतसर के वकील विनीत महाजन पर मंगलवार सुबह अज्ञात युवकों ने गोलियां चला दी। इस हमले में महाजन और उनकी पत्नी बाल बाल बच गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर चली गोलियों के खोल बरामद कर लिए हैं। हमलावरों की तलाश में पुलिस की तरफ से सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
महाजन के अनुसार वह सुबह पहले अपने पत्नी के साथ गोपाल मंदिर माथा टेकने के लिए। इसके बाद वह अपने होटल चले गए वहां भी पूजा पाठ करने के बाद जब वह घर जा रहे थे तो एक्टिवा सवार दो युवकों ने उन पर हमला कर दिया और फरार हो गए।
महाजन पहले भी विवादों में रहे है। उनका अकाली दल के मौजूदा उम्मीदवार और पूर्व विधायक के साथ भी काफी विवाद चलता रहा है। क्षेत्र के थाना प्रभारी अनिल कुमार ने कहा कि हमला किसी निजी विवाद की वजह लगता है। पुलिस जांच कर रही है। जल्दी आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।