फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: दुबई और पाकिस्तान से नशा और हथियारों की तस्करी... पंजाब पुलिस का कांस्टेबल भी शामिल, 46.91 लाख रुपये ब

Sun, 20 Apr 2025 12:24 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

पंजाब के अमृतसर में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो हवाला कारोबार कर रहे थे। आरोपियों में पंजाब पुलिस का कांस्टेबल भी शामिल है। आरोपी दुबई और पाकिस्तान से नशा और हथियारों की तस्करी करवाने और हवाला का पैसा भेजना का धंधा कर रहे थे। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर जिला शहरी पुलिस ने दो हवाला तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 46 लाख 91 हजार की हवाला राशि भी बरामद हुई है। आरोपियों का नाम हरमीत सिंह निवासी सदर क्वार्टर और नवजोत सिंह है। नवजोत पंजाब पुलिस में कांस्टेबल है।

विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि थाना छेहरटा पुलिस ने 9 अप्रैल को सतनाम सिंह निवासी लोपोके को एक किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। इसी से पूछताछ के दौरान उसके अन्य साथी राजनजोत सिंह, गुरप्रीत सिंह, अनिल सैनी निवासी हरियाणा को गिरफ्तार किया था।

इन चारों आरोपियों से जांच के दौरान पता चला कि नशे व हथियारों के बदले होने वाले पैसों का लेन-देन हवाला के जरिये हो रहा है, जोकि आरोपी हरमीत सिंह और पुलिस कांस्टेबल नवजोत सिंह करते हैं। इसी के तहत ट्रैप लगाया गया और इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मौके पर ही तलाशी के दौरान आरोपियों से 46 लाख 91 हजार रुपये की हवाला राशि बरामद की गई। ये आरोपी अमेरिका में रह रहे तस्कर गोपी चौगावां और जोबन कालेर, जो अमृतसर के ही रहने वाले हैं, के इशारे पर काम कर रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपी वाया दुबई, पाकिस्तान से नशा और हथियारों की तस्करी करवाते और उसके बदले में इसी रूट से हवाला राशि का आदान-प्रदान किया जा रहा था। हवाला राशि का आदान-प्रदान करने के लिए 10 रुपये के नोट का ही इस्तेमाल किया जाता था। फिलहाल इन दोनों आरोपियों के नेटवर्क को खंगाला जा रहा है ताकि और भी रिकवरी हो सके और इनके और भी साथियों को पकड़ा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें