गांव जोड़ियां कलां के एक निजी स्कूल से रविवार की देर रात को चोरों ने लाखों रुपये पार कर दिए। थाना डेरा बाबा नानक की पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में श्री गुरु नानक देव जी पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल ने बताया चोरों ने स्कूल की अलमारी के ताले तोड़कर उसमें रखे 12 लाख 17 हजार रुपये चोरी कर लिए है।
एसएचओ परमजीत सिंह ने बताया केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच में फोरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है। कुछ सुराग मिले हैं। जल्द ही चोरों को दबोच लिया जाएगा।