धारीवाल में पावर हाउस के पास जीटी रोड पर रविवार की रात चोरों ने चार दुकानों के शटर तोड़ दिए। चोर दो दुकानों के गल्ले में पड़ी नकदी चोरी कर फरार हो गए।
घटना की जानकारी थाना धारीवाल पुलिस को दी गई है। पुलिस को दी गई शिकायत में ओम प्रकाश ने बताया चोर उसकी दुकान से करीब 6 हजार, महेश शर्मा की दुकान 7 हजार रुपए चोरी कर ले गए हैं।
विजय कुमार और भारत भूषण की दुकानों के शटर टूटे मिले। इनका कोई आर्थिक नुकसान नहीं हुआ।