चोरी के बारे में जानकारी देता दुकान मालिक।
- फोटो : amarujala
जीटी रोड दीनानगर पर बुधवार रात चोरों ने एक बिजली की दुकान में चोरी की घटना को अंजाम देते हुए दुकान से करीब तीन लाख रुपये का सामान चुरा लिया। दुकान के मालिक रमेश कुमार ने बताया कि वह बुधवार रात दुकान बंद करके घर चला गया था।
उसे सुबह छह बजे फोन आया कि उसकी दुकान का शटर खुला हुआ है। उसने जाकर देखा तो शटर टूटा हुआ था और सामान गायब था। रमेश ने बताया कि दो वर्ष पहले भी चोरों ने उसकी दुकान में चोरी की थी जिसका पुलिस अब तक सुराग नहीं लगा पाई है। घटना की सूचना मिलने पर दीनानगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।