फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब कंपनी के कारिंदे को गोली मारकर दो लाख लूटे

Sat, 16 Jan 2016 07:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना वेरोवाल क्षेत्र के खडूर साहिब के पास शुक्रवार रात दस बजे कार सवार चार लुटेरों ने शराब कंपनी के कारिंदे को गोली मारकर दो लाख रुपये लूट लिए। घायल को गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दिए गए बयान में घायल शमशेर सिंह निवासी फतेहबाद ने वह शराब कंपनी सुप्रीम ट्रेडिंग में काम करता है। कंपनी का मालिक गांव फतेहबाद के सरपंच भूपेंद्र सिंह है।

शमशेर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथी जसबीर सिंह निवासी बिहारीपुर, बलदेव सिंह निवासी परोवाल के साथ अलग-अलग ठेको से दो लाख रुपये इकट्ठा कर रास्ते में पड़ते मुगलानी ठेका से पैसे लेने लगे। इसी बीच स्कार्पियो कार में सवार चार लुटेरों ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन


लुटेरों ने बारह बोर की पिस्तौल से गोली चला दी। छर्रे लगने से वह घायल हो गया। इसके बाद लुटेरे दो लाख रुपये से भरा बैग लूटकर भाग निकले। साथियों ने एंबुलेंस की मदद से उसे गुरुनानक देव अस्पताल में भर्ती कराया।

सूचना मिलने पर तरनतारन के डीएसपी जसवंत सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। थाना प्रभारी चंद्र भूषण ने बताया कि बताया घायल शमशेर के बयान पर स्कार्पियो सवार चार लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें