फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज के बहाने महिला डॉक्टर के परिवार को बंधक बना की लूट, सास-बहू समेत चार आरोपी गिरफ्तार

Wed, 13 Jan 2021 02:31 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

पुलिस ने अमृतसर के पॉश इलाके शास्त्री नगर में दांतों की डॉक्टर शिवांगी अरोड़ा को परिवार सहित बंधक बनाकर लूटने वाले गिरोह में शामिल सास-बहू समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरोह से लूट की रकम में से 65 हजार रुपये, एक रिवाल्वर, दो कारतूस व वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद की है। इस गिरोह के तीन शातिर अभी फरार हैं। 

विज्ञापन


पुलिस लाइन में डीसीपी (डिटेक्टिव) मुखविंदर सिंह ने बताया कि शास्त्री नगर निवासी डॉक्टर शिवांगी अरोड़ा अपनी कोठी में ही क्लीनिक चलाती हैं। छह जनवरी की शाम पौने सात बजे क्लीनिक में दो अज्ञात व्यक्ति मरीज बन कर आए। उन्होंने डॉ. शिवांगी से कहा की उनके दांत में दर्द है। जांच करवानी है। 

डॉ. शिवांगी ने अपनी हेल्पर प्रियंका को कोठी का दरवाजा खोलकर क्लीनिक में बैठाने के लिए कहा। जैसे ही प्रियंका ने दरवाजा खोला, इनमें से एक ने रिवाल्वर निकाली। दूसरे ने दातर निकाल लिया। दोनों प्रियंका को जबरन कोठी के भीतर ले गए। दोनों ने हथियारों के बल पर डॉ. शिवांगी अरोड़ा, उनकी सास रेखा अरोड़ा, बेटी सायशा अरोड़ा व बेटे ध्रुव अरोड़ा को बंधक बना लिया। 
विज्ञापन


उनके हाथ-पैर बंधा दिए। इसी दौरान आरोपियों के तीन अन्य साथी भी कोठी में घुस गए। गिरोह के दो शातिर डॉ. शिवांगी के परिवार को हथियारों के बल पर डराते रहे। तीन शातिर घर की अलमारियों से आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए। जिस समय लुटेरे कोठी में लूटपाट कर रहे थे, तब एक लुटेरा घर के बाहर खड़ा था।

डीसीपी के अनुसार थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज किया गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने डॉ. शिवांगी के घर में कुछ वर्ष पूर्व काम करने वाली दविंदर कौर से पूछताछ की। उससे मिली जानकारी के आधार पर उसकी बहू दलजीत कौर, शमी व गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

दविंदर कौर से लूट की रकम में से 22 हजार, दलजीत कौर से 13 हजार, शमी से 17 हजार, गुरप्रीत से 13 हजार और हथियार बरामद किए गए हैं। वारदात में शामिल आरोपी दिलदार सिंह, विक्रमजीत सिंह व गुरमीत सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापे मारे जा रहे हैं। दविंदर कौर ने ही डॉ. शिवांगी की कोठी में लूटपाट की योजना बनाई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें