फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरदासपुर में बजट की मीटिंग में कांग्रेस, भाजपा पार्षदों का हंगामा

Wed, 30 Mar 2016 09:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
गुरदासपुर में नगर काउंसिल प्रधान के खिलाफ नारेबाजी करते विकास गुप्ता व अन्य। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
बुधवार को हंगामे के बीच नगर काउंसिल का साल 2016-17 का 16.05 करोड़ का बजट पास कर दिया गया। इससे पहले सुबह कांग्रेस और भाजपा के पार्षदों ने बजट की मीटिंग से वाकआउट कर काउंसिल प्रधान मनोज कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका कहना है कि कौंसिल प्रधान केवल अपने खासमखास पार्षदों के वार्डों में ही काम करा रहे हैं।
विज्ञापन


भाजपा पार्षद विकास गुप्ता ने कहा कि उनके वार्ड में कोई काम नहीं किया जा रहा। इसके चलते लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उनके साथ कांग्रेसी पार्षद जसबीर कौर, रानी, जागीर सिंह, सुरेश चंद्र, भाजपा पार्षद हरजीत सिंह, सीमा शर्मा, राम लाल और संतोष कौर रियाड़ मने आरोप लगाया कि केवल अकाली पार्षदों के वार्डों में ही विकास के काम हो रहे हैं।

उनके वार्डों में न तो सीवरेज की व्यवस्था है और न ही स्ट्रीट लाइट की। प्रधान केवल अपने लोगों के वार्डों में ही काम करा रहे हैं। अपने ही लोगों को कामों के टेंडर दिए जा रहे हैं। स्वच्छ भारत मुहिम के तहत आया 13 लाख रुपया भी ऐसे ही बांट दिया गया है, जिसका कोई हिसाब ही नहीं है।
विज्ञापन


करोड़ों का बिजली बिल बकाया होने के कारण शहर के कुछ पंपों की बिजली काट दी गई है। लोगों को पानी की सप्लाई नहीं मिल पा रही है। प्रधान शैपी का कहना है कि टेंडर आनलाइन अलाट किए जाते हैं। ऐसे में इसमें घपला होने की कोई गुंजाइश ही नहीं है। रही बात वाटर सप्लाई की बिजली कटने की तो मामला जल्द ही सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें