फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर जहरीला स्प्रे डाल कैदी फरार

Fri, 29 Apr 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
जहरीले स्प्रे से घायल हुए पुलिस कर्मी अस्पताल में इलाज करवाते हुए। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कपूरथला से पेशी भुगतने आया कैदी लवप्रीत सिंह को उसके साथी पुलिस कर्मियों की आंखों में जहरीला स्प्रे डाल लेकर फरार हो गए, जबकि उसका दूसरा साथी जसकरण सिंह भगाने में नाकाम रहा।
विज्ञापन


स्प्रे से घायल हुए पुलिस कर्मियों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जानकारी के अनुसार लूट के मामले में जालंधर पुलिस मजीठो रोड निवासी लवप्रीत सिंह तथा जसकरण सिंह निवासी फतेहगढ़ चूड़ियां रोड को मीनाक्षी महाजन की अदालत में पेश करने के लिए लेकर आए। पेशी के बाद खान खाने के लिए कचहरी चौक स्थित एक ढाबे पर पहुंचे। वहां पर पहले से ही कैदियों के साथी मौजूद थे। इसी बीच कैदियों के साथियों ने जालंधर पुलिस कर्मी सतनाम सिंह, जोगिंदर सिंह, प्रगट सिंह, सतिंदर सिंह को जूस पिलाया। उस समय पुलिस कर्मियों ने कैदियों की हथकड़ी खोल दी थी।

जूस पीते ही चारों कर्मी बेहोश से हो गए। इसी बीच कैदियों तथा उनके साथियों ने उनकी आंखों में स्प्रे छिड़क दिया। जिससे पुलिस कर्मी सड़क पर गिर पड़े। मौका देख कैदी लवप्रीत सिंह अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल पर फरार हो गया, जबकि दूसरे को लोगो ने पकड़ लिया। घायल पुलिस कर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया। मौके पर पहुंचे एडीसीपी लखबीर सिंह ने कहा कि कैदी को पकड़ने के लिए छापामारी जारी है, वहीं लापरवाही बरतने पर पुलिस कर्मियों पर भी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें