फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक किलो हेरोइन समेत तस्कर काबू

Fri, 14 Oct 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
ड्रग्स स्मगलिंग - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
दिल्ली से हेरोइन की खेप लेकर आए तस्कर हरजिंदर सिंह निवासी न्यू शहीद ऊधम सिंह नगर को काउंटर इंटेलीजेंस की टीम ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


तस्कर से एक किलो हेरोइन और एक लाख 8 हजार रुपये बरामद हुए है। आरोपी को इंटेलीजेंस ने शुक्रवार की सुबह रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है।

 इंटेलीजेंस के आईजी एमएफ फारूकी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि दिल्ली से हेरोइन की खेप अमृतसर लाई गई है। इसी तहत एआईजी कुलजीत सिंह अगुवाई में इंस्पेक्टर जीएस नागरा की टीम तैयार कर रेलवे स्टेशन पर ट्रैप लगाया गया। तस्कर रेलवे लाइनों की तरफ से निकलने की कोशिश कर रहा था। उस पर शक हुआ तो टीम ने दबोच लिया। मौके पर ही तस्कर से हेरोइन व नकदी बरामद हो गई। यह हेरोइन आरोपी ने विभिन्न गांवों में  बेचनी थी। 

इससे पहले भी आरोपी तीन-चार बार हेरोइन की खेप अमृतसर ला चुका है। दिल्ली में बैठे तस्करों ने यह हेरोइन पाकिस्तान से मंगवाई थी और वहां से छोटे-छोटे तस्करों के जरिये देश के विभिन्न हिस्सों में पहुंचाई जा रही है। पकड़ा गया तस्कर हत्या की सजा काट रहे बिक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की के संपर्क में है। जेल से ही वह हरजिंदर को मैसेज भेजता  और उसके कहने पर खेप की डिलीवरी लेने के लिए चला जाता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 दिल्ली से अमृतसर बना नया रूट 
 हेरोइन तस्करों ने अब नया रूट ढूंढ लिया है। पहले यह बात सामने आती थी कि पाकिस्तान के तस्करों ने बार्डर के जरिये हेरोइन भारत भेजते है। हेरोइन अमृतसर से होते हुए दिल्ली और फिर देश के विभिन्न हिस्सों में जाती है। अब तस्कर दिल्ली से हेरोइन लेकर अमृतसर आ रहे है। करीब डेढ़ महीना पहले भी इंटेलीजेंस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया था। वह भी ट्रेन के जरिये दिल्ली से हेरोइन लेकर आया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें