फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव सभरां में बुजुर्ग महिला का कत्ल

Sat, 06 Feb 2016 09:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव सभरां में गत रात अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक बुजुर्ग महिला का तेजधार हथियारों के साथ कत्ल कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पट्टी पुलिस को दिए गए बयानों में दर्शन सिंह ने बताया कि उसकी बहन मृतक बलविंदर कौर पत्नी महिंदर सिंह गांव सभरां में अकेली ही रहती थी। उसके दो लड़के व दो लड़कियां विदेश गए हुए हैं। पति की कुछ समय पहले ही मौत हो चुकी थी।

दर्शन सिंह ने बताया कि वह घर में अकेली ही रहती थी कि गत रात अज्ञात व्यक्तियों द्वारा तेजधार हथियारों से उसका कत्ल कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मृतक का सिविल अस्पताल पट्टी में पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। थाना प्रभारी एसएचओ राजविंदर कौर बाजवा ने बताया कि घटना संबंधी जांच की जा रही है व जल्द ही आरोपी पुलिस हिरासत में होगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें