थाना कोटली सूरत मल्ही के गांव बसंतकोट में वीरवार की देर शाम को दो पड़ोसियों के बीच हुए मामूली तकरार से एक पूर्व सैनिक पड़ोसी ने अपने पड़ोसी पिता और पुत्र पर गोलियां दाग दीं।
पुलिस थाना कोटली सूरत मल्ही के एसएचओ बलविंदर सिंह पुलिस पार्टी समेत सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी पर कत्ल का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी पूर्व सैनिक मौके से फरार है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।
पूर्व सैनिक निर्मल सिंह वासी गांव बसंतकोट के पड़ोसी हीरा सिंह के घर में कोई निर्माण का काम चल रहा था और लैंटर की शटरिंग करते वक्त लोहे के गार्डर को इधर-उधर करने से पूर्व सैनिक की तकरार अपने पड़ोसी हीरा सिंह से हो गई। इसके कारण क्रोध में आए पूर्व सैनिक ने अपनी राइफल से हीरा सिंह (55) व उसके बेटे दिलबाग सिंह (25) पर सीधी गोलियां चला दीं। सीधा गोलियां लगने से दोनों पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई।
थाना कोटली सूरत मल्ली के प्रभारी इंसपेक्टर बलविंदर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर ही पहुंच गए। वे जांच कर रहे हैं। पूर्व सैनिक निर्मल सिंह के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज की लिया है। पूर्व सैनिक निर्मल सिंह मौके से फरार है। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।