फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरदासपुर में कैदियों की टूथपेस्ट ट्यूब से निकले मोबाइल सेट

Sun, 08 May 2016 09:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
गुरदासपुर जेल में कैदियों ने इस तरह से टूथपेस्ट की ट्यूब में में छिपाए थे मोबाइल फोन। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
एसएसपी जगदीप सिंह हुंदल की अगुवाई में पुलिस टीम ने रविवार को सुबह करीब साढ़े पांच बजे केंद्रीय जेल में छापा मारा। पुलिस टीम ने लगभग तीन घंटे तक सभी बैरकों को अच्छी तरह से खंगाला।
विज्ञापन


छानबीन के दौरान कैदियों की टूथपेस्ट ट्यूब से मोबाइल फोन मिले। छापामारी में कैदियों से छह मोबाइल फोन, एक सिम कार्ड और 430 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ। संबंधित कैदियों के खिलाफ थाना सिटी मामले दर्ज किए गए हैं। 

एसएसपी हुंदल के नेतृत्व में जेल पर छापामारी करने वाली टीम में चार ड्यूटी मजिस्ट्रेट, एसपी इनवेस्टीगेशन, डीएसपी, बटाला और गुरदासपुर की पुलिस समेत करीब 150 लोग शामिल थे। पुलिस टीम ने केंद्रीय जेल में पहुंच कर जेल सुपरिडेंट डी के सिद्धू को साथ लिया और जेल की बैरकों में तलाशी का काम शुरू किया।
विज्ञापन


तलाशी के दौरान कैदियों से 6 मोबाइल फोन, एक सिम  कार्ड और 430 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया गया। कैदियों ने मोबाइल फोन टूथपेस्ट की ट्यूब में छिपा कर रखे थे। 

एसएसपी ने बताया थाना सिटी में कैदी सविंदर सिंह पुत्र बान सिंह वासी धरमाबाद (डेरा बाबा नानक), प्रभजीत सिंह पुत्र इंद्रजीत सिंह वासी तिब्बड़, हीरा लाल पुत्र विजय कुमार वासी संगलपुर रोड गुरदासपुर, राजेश्वर लाल पुत्र दौलत राम वासी गगरा (नरोट जैमल सिंह), राजेश कुमार पुत्र समत राम वासी राणी का बाग, अमृतसर और गुरमीत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह वासी चितौड़गढ़ थाना घणीए के बांगर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनसे मोबाइल फोन, सिम और नशीला पाउडर बरामद हुआ है। कैदियों ने मोबाइल फोन टूथपेस्ट की ट्यूब में  छिपाकर रखे थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें