फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: अमृतसर एयरपोर्ट पर पकड़ा तीन करोड़ का नशा, बैंकॉक से आया यात्री... जांच करने पर कस्टम कर्मी भी सन्न

Fri, 12 Dec 2025 08:29 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

थाई एयरलाइन की फ्लाइट से अमृतसर एयरपोर्ट आए यात्री के सामान की जांच के दौरान कस्टम विभाग के कर्मचारी सन्न रह गए। यात्री के लगेज से 3 करोड़ के नशे की खेप बरामद हुई है। 
विज्ञापन
amritsar airport - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक यात्री से नशे की बड़ी खेप पकड़ी है। बैंकॉक से आए यात्री से 3 किलो से अधिक मात्रा में गांजा बरामद हुआ है। बरामद की गई यह खेप अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब तीन करोड़ रुपये से ज्यादा मूल्य की बताई जा रही है। इतनी बड़ी खेप लाने वाले यात्री के सामान की जांच के दौरान कस्टम विभाग कर्मचारी भी दंग रह गए। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार यह यात्री थाई एयरलाइन की एक फ्लाइट के जरिये अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचा था। इमिग्रेशन और कस्टम जांच के दौरान उसके लगेज को स्कैन करते समय अधिकारियों को संदिग्ध गतिविधि दिखाई दी। तलाशी लेने पर उसके सामान में पैकिंग के अंदर बड़ी मात्रा में गांजा छिपाकर लाया जा रहा था।

कस्टम विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर लिया है। उससे बरामद सामग्री जब्त कर ली गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक पूछताछ में कई महत्वपूर्ण सुराग मिलने की बात भी सामने आ रही है। अधिकारियों का कहना है कि यह बरामदगी अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क से जुड़ी हो सकती है जिसकी विभिन्न एजेंसियां मिलकर जांच कर रही हैं।
विज्ञापन


इंडिगो की शाम तक 11 फ्लाइट्स की आवाजाही
श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से शुक्रवार को इंडिगो की शेडयूल उडानों में से शाम तक कोई उड़ान रद्द नहीं हुई। शाम तक एयरपोर्ट पर 6 उड़ानें उतरने के साथ ही 5 रवाना हुई। वहीं रात तक इंडिगो की 9 उड़ानों की आवाजाही का शेड्यूल है। इसमें एयरपोर्ट पर पूणे, हैदराबाद, दिल्ली, अहमदाबाद, बंगलुरू, श्रीनगर, शारहाजाह, मुंबई की उड़ानें उतरी। वहीं इन्हीं सेक्टर के लिए उड़ानें रवाना भी हुईं। शुक्रवार को एयरपोर्ट से इंडिगो की 20 के करीब उड़ानों की आवाजाही का शेड्यूल था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें