फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम विवाह की सजा माैत: ढाई माह में ही उजड़ गया संसार, ससुरालियों ने युवक की छाती में मारी गोली

Tue, 06 Oct 2026 07:53 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, श्री खडूर साहिब

सार

करीब ढाई माह पहले अमृतपाल ने रिश्तेदारी में लगने वाली अपने मामा की लड़की से प्रेम विवाह किया था। लड़की के परिजन इस विवाह के खिलाफ थे। दोनों के घर से भागकर शादी करने से वे खफा थे। अमृतपाल को तीन दिन पहले ससुराल परिवार की ओर से धमकियां भी मिली थीं।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री खडूर साहिब के थाना झब्बाल के गांव पंजवड़ में रविवार रात अमृतपाल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हमले में उनके पिता कश्मीर सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

करीब ढाई माह पहले अमृतपाल ने रिश्तेदारी में लगने वाली अपने मामा की लड़की से प्रेम विवाह किया था। लड़की के परिजन इस विवाह के खिलाफ थे। दोनों के घर से भागकर शादी करने से वे खफा थे।

अमृतपाल को तीन दिन पहले ससुराल परिवार की ओर से धमकियां भी मिली थीं। रविवार रात अमृतपाल के घर में उसके ससुराल परिवार से संबंधित चार लोग दाखिल हुए। उन्होंने पिस्टल से गोलियां चलानी शुरू कर दीं। अमृतपाल की छाती में एक गोली लगी।
विज्ञापन


बचाव के लिए आगे बढ़े पिता कश्मीर सिंह को भी गोली मार दी गई। दोनों घायलों को अमृतसर के निजी अस्पताल ले जाया गया। सोमवार तड़के अमृतपाल की मौत हो गई। सब डिविजन तरनतारन के डीएसपी सुखबीर सिंह ने बताया कि परिवार के बयान दर्ज कर किए जा रहे हैं। एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने कहा कि क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें