फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या: बहन के पास होने की खुशी में मोमोज लेने गया था, एक्टिवा पर लाश लेकर घूमे आरोपी; ऐसे खुली पोल

Fri, 15 May 2026 11:41 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

22 साल का कुणाल बहन के पास होने की खुशी में मोमोज लेने बाहर गया था। देर रात तक वह घर नहीं लाैटा। सुबह पुलिस को उसकी लाश मिली। 
विज्ञापन
अमृतसर में युवक की हत्या - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर के बस स्टैंड के सामने बुधवार देर रात एक युवक की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी ने लाश को एक्टिवा पर रखकर उसे इलाके में घुमाया। फिर पुलिस में झूठी शिकायत दी कि हमले में माैत हुई है। सीसीटीवी फुटेज ने मामले की पोल खोल दी। पुलिस ने केस दर्ज कर छापामारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बहन के पास होने की खुशी में गया था बाहर

जानकारी के अनुसार मृतक कुणाल के पिता पवन कुमार ने बताया है कि बुधवार को कुणाल की बहन प्लस टू में पास हुई थी। इसी खुशी में वह रात को घर से बाहर मोमोज लेने गया था। देर रात तक वह घर नहीं लौटा। उन्होंने अपने बेटे को फोन किया तो उसने कहा कि वह थोड़ी देर में घर आ रहा है। सुबह उन्होंने फिर से अपने बेटे के साथ संपर्क करने का प्रयास किया तो मोबाइल फोन बंद आ रहा था। 

उन्हें थाना ए डिवीजन से फोन आया कि उनके बेटे की लाश रानी बाजार शरीफपुरा से मिली है।

सीसीटीवी फुटेज से सामने आई सच्चाई

पुलिस के अनुसार उन्हें बुधवार की देर रात 1 बजे सूचना मिली थी कि रानी बाजार शरीफ इलाके में दो गुटों के बीच झगड़ा हो रहा है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो कुछ घरों पर पथराव किया गया था और वहीं पर कुणाल की लाश पड़ी हुई थी। पहले तो यह बताया गया कि सेल्फ डिफेंस में कुणाल मारा गया है।

पुलिस द्वारा जब सुबह जांच की गई तो मामला कुछ और निकला। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पता चला कि वंश और उसके साथियों ने कुणाल की हत्या की। फिर लाश को एक्टिवा पर रखकर अपने इलाके में ले आए। लाश को वहां पर फेंक कर खुद ही तोड़फोड़ कर हमले की झूठी कहानी बनकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। 

थाना ए डिवीजन के एसएचओ इंस्पेक्टर जसदीप सिंह के अनुसार मामले की सच्चाई सामने आने पर वंश और उसके साथियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फरार है। पोस्टमार्टम में शरीर में गोली पाई गई है। आरोपियों ने पहले कुणाल को बेरहमी से पीटा फिर गोली मार दी। 22 साल के बेटे की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। कुणाल सैलून का काम करता था। परिवार ने आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें