फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटपाट के आरोप में एक काबू, साथी फरार

Mon, 27 Jun 2016 09:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : dummy picture
विज्ञापन
थाना वैरोवाल की पुलिस ने गर्दन पर दातर रखकर पर्स और मोबाइल छीनने के मामले में दो व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और दूसरे की गिरफ्तारी लिए छापामारी कर रही है। 
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में मोहन सिंह निवासी खडूर साहिब ने बताया कि 17 जून की रात आठ बजे वह अपने दोस्त दिलबाग सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर बिजली का सामान खदीकर जंडियाला गुरु से घर जा रहा था। गांव तख्तूचक्क के पेट्रोल पंप नजदीक पहुंचे तो डिस्कवर पर सवार दो युयवक जंडियाला गुरु की ओर से आए। दोनों ने अपनी बाइक उसके आगे लगाकर रोक लिया। 

मोहन सिंह के मुताबिक एक युवक ने उसकी गर्दन पर दातर रखकर पर्स जेब से निकाल लिया और मोबाइल भी छीन लिया। पर्स में 3200 रुपये। मौके पर आरोपी से वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। एएसआई केवल सिंह ने बताया कि पुलिस ने मोहन सिंह की शिकायत पर मामले की जांच की।
विज्ञापन


जांच में आरोपियों की बाइक चरण सिंह का पाई गई। जांच में सामने आया कि चरण सिंह के बेटे कश्मीर सिंह उर्फ शीरू और उसके साथी सरबजीत सिंह उर्फ शब्बा निवासी खडूर साहिब ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस कश्मीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सरबजीत सिंह अभी फरार है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें