फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरनतारन में चालक को बंधक बना टेंपो और नगदी लेकर फरार

Tue, 23 Aug 2016 09:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
लूट - फोटो : dummy picture
विज्ञापन
थाना हरिके की पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ पिस्तौल दिखाकर एक कैंटर जिसमें पशु थे और कैंटर चालक से नगदी छीनकर फरार होने के आरोप में केस किया है। 
विज्ञापन


गुरसेवक सिंह पुत्र धर्म सिंह वासी मोगा ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह कैंटर में आठ पशुओं को लेकर हरचोवाल की तरफ जा रहे थे। जब वह हरिके के पास नजदीक पहुंचे तो पीछे से बोलेरो में सवार कुछ व्यक्ति आए। उन्होंने कैंटर रोकने को कहा।

उन्होंने कहा कि वह शिव सेना के वर्कर हैं और कैंटर में जो पशु हैं उनकी तस्दीक के लिए उन्हें मक्खू कार्यालय में लेकर जाना है। वह उनके साथ चलें। जब वह मक्खू के नजदीक पहुंचे तो उक्त व्यक्तियों ने उन्हें बंधक बना लिया और उनसे 75 हजार की नगदी छीन ली और गाय से भरा कैंटर लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे अधिकारी एएसआई बलबीर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें