फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरनतारन में नकाबपोशों ने रोडवेज के कंडक्टर को लूटा

Mon, 30 May 2016 09:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
लूट - फोटो : dummy picture
विज्ञापन
चार नकाबपोश लुटेरों ने पंजाब रोडवेज के कंडक्टर से सरकारी कैश, टिकटों वाली मशीन, मोबाइल और पर्स लूट लिया। थाना सदर तरनतारन की पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में नवतेज सिंह निवासी भरोवाल ने बताया कि वह पंजाब रोडवेज तरनतारन डिपो में कंडक्टर है। रविवार की रात सात साढ़े 11 बजे के करीब वह बस वर्कशॉप में लगाकर बाइक से अपने गांव भरोवाल जा रहा था।

गांव नौरंगाबाद के पास एक वरना कार ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया। कार से चार युवक चेहरे पर कपड़ा बांधे हुए बाहर निकले और उससे सरकारी कैश 6613 रुपये, टिकट काटने वाली मशीन, टिकट बॉक्स, मोबाइल व 2200 रुपये  और बाइक लूटकर फरार हो गए। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर यादविंदर सिंह ने बताया कि अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें