फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरनतारन में आढ़ती के मुनीम से नौ लाख रुपये लूटे

Tue, 17 May 2016 09:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
लूट - फोटो : dummy picture
विज्ञापन
पट्टी के आढ़ती के मुनीम से दो नाकाबपोश लुटेरों ने दातर दिखाकर नौ लाख रुपये लूट लिए। वह स्टेट बैंक ऑफ पटियाला से पैसे निकालकर स्कूटी से वापस जा रहा था। लुटेरे जाते हुए मुनीम की स्कूटी साथ ले गए जो बाद में कंडियाला रोड से बरामद की गई।
विज्ञापन


पट्टी के आढ़ती शोभन जैन पुत्र यशपाल जैन निवासी जैन मोहल्ला ने अपने मुनीम गौतम कुमार पुत्र राज कुमार निवासी गुरु नानक कॉलोनी पट्टी को स्टेट बैंक ऑफ पटियाला की शाखा पट्टी से नौ लाख रुपये की राशि निकलवाने लिए कहा।

करीब 11.15 बजे गौतम कुमार स्कूटी से बैंक पहुंचा। नौ मिनट बाद वह जब नौ लाख रुपये की राशि निकलवाकर स्कूटी की डिग्गी में रख वापस जाने लगा तो दो नकाबपोश व्यक्तियों ने उसको रोककर कहा कि तुम लडक़ी से छेड़छाड़ करते हो। गौतम कुमार ने जब अपना पक्ष रखना चाहा तो एक आरोपी ने तेजधार दातर निकाल लिया और मुनीम के कंधों पर उलटा प्रहार किया। घबराकर गौतम कुमार जब जमीन पर गिरा तो दोनों लुटेरे स्कूटी सहित फरार हो गए।
विज्ञापन


इसके बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। बाद में कंडियाला रोड पर मुनीम की स्कूटी बरामद कर ली गई जिससे से रुपये गायब थे। पट्टी देहाती के इंचार्ज विक्रम सिंह ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एसएसपी मनमोहन कुमार शर्मा ने बताया कि लूट की इस वारदात संबंधी डीएसपी सब डिवीजन पट्टी दविंदर सिंह संधू के नेतृत्व में जांच टीम का गठन किया गया है। अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। 

बैंक के पास है डीएसपी का कार्यालय और थाना सिटी पट्टी
स्टेट बैंक ऑफ पटियाला के एक तरफ डीएसपी पट्टी का कार्यालय है वहीं दूसरी तरफ थाना सिटी पट्टी है। बैंक से दोनों कार्यालयों का फासला महज 150 गज है। इस बैंक में पक्के तौर पर पीएपी के गार्ड भी तैनात होते है। बैंक में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगे है। एसएसपी मनमोहन कुमार शर्मा का कहना है कि बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी कब्जे में ली जा रही है। मामले में यदि पुलिस की कोई लापरवाही पाई गई तो ठोस कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें