फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माहिलपुर के गांव पसोता में बेअदबी, तनाव

Sat, 19 Mar 2016 04:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
बेअदबी - फोटो : dummy picture
विज्ञापन
थाना पुलिस माहिलपुर के अंतर्गत गांव प्रसोता में शुक्रवार देर शाम गांव बाड़िया कलां से गांव मक्खनगढ़ को जाती लिंक रोड पर एक मोटर के पास सुंदर गुटका साहिब के करीब 40-45 पन्ने पड़े मिले।
विज्ञापन


इसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलते ही सत्कार कमेटी के सदस्य और अकाली नेता इकबाल सिंह खेड़ा की अगुवाई में संगत मौके पर पहुंची।

जानकारी के मुताबिक गुरमीत सिंह निवासी बाड़िया कलां अपने ट्रैक्टर पर गांव आ रहा था। जब वह गांव प्रसोता की सीमा पर पहुंचा तो प्रगट सिंह निवासी मक्खनगढ़ की मोटर के पास सुंदर गुटका साहिब के पन्ने फटे पड़े थे।

उसने तुरंत इसकी सूचना सरपंच कुलविंदर कौर को दी। सूचना पाकर डीएसपी गढ़शंकर मनजीत सिंह, एसडीएम गढ़शंकर अमरजीत सिंह, थाना प्रभारी माहिलपुर दिलबाग सिंह, थाना प्रभारी गढ़शंकर राज कपूर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


इकबाल सिंह खेड़ा ने बताया कि इस घटना के पश्चाताप के लिए गांव प्रसोता के गुरुद्वारा साहिब में 19 मार्च को श्री अखंड पाठ साहिब शुरू किए जाएंगे। इनके भोग 21 मार्च को डाले जाएंगे। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें