थाना सिटी तरनतारन की पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर ठगी के आरोप में दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
मुखत्यार सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी तरनतारन ने शिकायत दर्ज करवाई कि उन्होंने अपने बेटे अंग्रेज सिंह को विदेश भेजने के लिए कुलविंदर सिंह निवासी अमृतसर व सुमित शर्मा निवासी अमृतसर को 8.50 लाख रुपये दिए थे।
न तो उन्होंने उनके बेटे को विदेश भेजा और ना ही अब उनके पैसे वापस कर रहे हैं। मामले की जांच कर रहे एसआई अवतार सिंह ने बताया कि जांच के बाद उक्त व्यक्तियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने के बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी गई है।