फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: अकाली दल के पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या, पड़ोसी ने आधी रात घर से बाहर बुलाकर मारा

Tue, 08 Jul 2025 01:27 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

आरोपी रात करीब 12 बजे अपनी कार में आया और आते ही उसने पलविंदर सिंह के घर का दरवाजा खटखटाया। जैसे ही पलविंदर सिंह घर से बाहर निकला तो आरोपी ने गोलियां चलानी शुरू कर दी।
विज्ञापन
अमृतसर में हत्या - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर के राजासांसी में गांव सैदपुर के अकाली दल के पूर्व सरपंच पलविंदर सिंह की सोमवार देर रात उसके पड़ोसी ने गोलियां मार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर थाना राजस्थान से पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इसके अलावा पूर्व सरपंच के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वारदात की पूरी घटना करके बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक आरोपी रात करीब 12 बजे अपनी कार में आया और आते ही उसने पलविंदर सिंह के घर का दरवाजा खटखटाया। जैसे ही पलविंदर सिंह घर से बाहर निकला तो आरोपी ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। आरोपी ने तीन गोली चलाई जो पलविंदर के सीने पर लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


एसएसपी देहाती मनिंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इलाके में पुलिस फोर्स में तैनात की गई है और आरोपी को पकड़ने के लिए छापामारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी पलविंदर सिंह के पड़ोस में ही अपने ससुराल के घर में रहता था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें