फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में कबड्डी खिलाड़ी की लाश: तीन दिन से ऊपर के कमरे में पड़ी थी, बदबू से खुलासा; चाय पिलाने का करता था काम

Tue, 08 Jul 2025 12:53 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

गांव बाजवा कलां का रहने वाला गुरभेज थाने में चाय-पानी का काम करता था। वह तीन दिन से लापता था। 
विज्ञापन
गुरभेज सिंह - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर ग्रामीण के कस्बा शाहकोट थाने में छत पर बने एक कमरे से 26 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी गुरभेज सिंह उर्फ 'भेजा' की सड़ी-गली लाश मिली है। 
विज्ञापन


गुरभेज गांव बाजवा कलां का रहने वाला था और पिछले कुछ महीनों से थाने में चाय-पानी का काम करता था। गुरभेज शुक्रवार को थाने गया था, लेकिन फिर लौटकर नहीं आया। रविवार रात थाने में बदबू फैलने पर जब पुलिसकर्मी ऊपर पहुंचे, तो गुरभेज की लाश कमरे में पड़ी मिली। शव करीब तीन दिन पुराना था। 
विज्ञापन


एसएचओ बलविंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि मौत जहरीले कीड़े के काटने से हुई हो सकती है, लेकिन सही कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। अंतिम संस्कार में ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें