फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में आतंकी साजिश नाकाम: एके सैगा 308 असॉल्ट राइफल, 104 कारतूस, 7.50 लाख ड्रग मनी, पांच तस्कर गिरफ्तार

Sun, 27 Jul 2025 11:43 AM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

पंजाब में पाकिस्तान व आईएसआई से जुड़े पांच हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पांचों आरोपियों को अमृतसर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से भारी मात्रा में हथियार मिले हैं। पांचों अमृतसर के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन
आरोपियों से बरामद हथियार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम की गई है। पंजाब के अमृतसर में पुलिस ने पांच हथियार तस्कर गिरफ्तार किए हैं। जिला देहाती पुलिस ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए काम कर रहे पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। इन तस्करों के नाम जोबन सिंह, गोरा सिंह, शानशेन, सनी और जसप्रीत है। यह सभी आरोपी अमृतसर के ही रहने वाले हैं। तस्करों से पुलिस ने अत्याधुनिक हथियारों और ड्रग मनी बरामद की है। 

विज्ञापन


आरोपियों के कब्जे से एके सैगा 308 असॉल्ट राइफल और दो मैगजीन, दो ग्लॉक 9 एमएम पिस्तौल और चार मैगजीन, एके राइफल के 90 जिंदा कारतूस, 10 जिंदा कारतूस (9 एमएम), 7.50 लाख की ड्रग मनी, एक कार और 3 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपियों के पाकिस्तान स्थित आईएसआई के गुर्गों से सीधे संबंध थे। पकड़ी गई खेप गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के एक सहयोगी नव पंडोरी को पहुंचाई जानी थी, जो एक व्यापक आतंकवादी व गैंगस्टर से संबंधित है। पकड़े गए इन सभी तस्करों से पूछताछ की जा रही है जल्द ही उनके और भी साथियों के पकड़े जाने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें