फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: नशे के खिलाफ अभियान में सफलता, छह किलो हेरोइन बरामद; नाबालिग सहित चार तस्कर गिरफ्तार

Sat, 26 Jul 2025 10:02 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

मुख्य आरोपी सरबजीत उर्फ जोबन सीमा पार कुख्यात तस्कर राणा के सीधे संपर्क में है। इन आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना एयरपोर्ट और पुलिस थाना छेहरटा में एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
बरामद हेरोइन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नशे के खिलाफ जारी अभियान के तहत अमृतसर जिला शहरी पुलिस ने एक नाबालिग सहित चार तस्करों को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में हेरोइन बरामद की है। पकड़े गए तस्करों के नाम सरबजीत उर्फ जोबन निवासी खंड वाला, धर्म सिंह और कुलबीर सिंह निवासी अजनाला है। इन तस्करों से 6 किलो से ज्यादा हेरोइन बरामद की गई है। 

विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पाकिस्तान में बैठे तस्करों की ओर से ड्रोन के जरिए सीमा के इस पार हेरोइन की खेप कुछ दिन पहले भेजी गई थी, जिसे आरोपी सरबजीत उर्फ जोबन ने रिसीव किया था। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए इस आरोपी को और इसके एक नाबालिग साथी को गिरफ्तार किया गया। इन दोनों आरोपियों से 1 किलो हेरोइन बरामद हुई थी। इन दोनों से पूछताछ के आधार पर अन्य दो तस्करों धर्म सिंह और कुलबीर सिंह को गिरफ्तार किया गया। इन दोनों तस्करों से पांच किलो से ज्यादा हेरोइन बरामद हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


शुरुआती जांच में पता चला कि मुख्य आरोपी सरबजीत उर्फ जोबन सीमा पार कुख्यात तस्कर राणा के सीधे संपर्क में है। इन आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना एयरपोर्ट और पुलिस थाना छेहरटा में एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि उनके और भी साथियों को गिरफ्तार किया जा सके और और भी रिकवरी हो सके। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें