कस्बा भिखीविंड में रंजिश को लेकर कुछ व्यक्तियों ने जान से मारने की नीयत से कार पर फायर किए। कार चालक ने किसी तहर जान बचाई। थाना भिखीविंद पुलिस नपांच व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में रघु शर्मा पुत्र चरणजीत सिंह निवासी भिखीविंड ने बताया कि वह अमृतसर के निजी कॉलेज में बीए की पढ़ाई कर रहा है। वह गत दिवस साहिल मल्होत्रा, सुमनप्रीत सिंह के साथ इनोवा कार पर सवार होकर कॉलेज अमृतसर गया था।
वहां से वह शाम साढ़े पांच बजे चला। जब वह पधरी मोड़ के सामने पहुंचे तो भिखीविंड की ओर से सामने से सफेद रंग की कार पर बब्बू वडाली निवासी अमृतसर, सुरजीत सिंह लाडा, जयदीप कुमार धवन पुत्र हीरा लाल और दो अज्ञात व्यक्ति ने गाड़ी उनके पीछे लगा ली।
इसके बादआरोपियों ने 315 बोर राइफल, पिस्तौल और रिवाल्वर से फायर करने शुरू कर दिए। कुछ फायर कार पर लगे। उसने जान बचाने लिए कार तेज रफ्तार में भगा ली। रघु के मुताबिक आरोपियों ने उसके बड़े भाई लवदीप शर्मा पर अमृतसर में हमला किया था।
इस संबंधी उसने केस भी दर्ज कराया था। इन आरोपियों ने राजीनामे लिए दबाव डाला था जो उन्होंने नहीं किया। इस पर उन्होंने आज उस पर जान से मारने की नीत से फायर किए। एएसआइ चरण सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में छापे मारे जा रहे हैं।