फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरनतारन में आरएमपी डॉक्टर को रंजिश में मारी गोलियां

Sat, 27 Aug 2016 08:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
हमला - फोटो : dummy picture
विज्ञापन
रंजिश के चलते आरएमपी डॉक्टर को गोलियां मारकर घायल कर दिया गया। थाना सिटी पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। घायल को स्थानीय अस्पताल से अमृतसर रेफर किया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस को दी गई शिकायत में रणजीत कौर पत्नी सुरिंदर सिंह निवासी मुहल्ला नानकसर ने बताया कि उसका लड़का मनजिंदर सिंह उर्फ सन्नी गांव अलादीनपुर में आरएमपी डॉक्टर के रूप में प्रैक्टिस करता है। 25 अगस्त की रात सन्नी क्लब गया था।

इसी दौरान सन्नी के दोस्त ने उसे फओन करके बताया कि मनजिंदर सिंह का जंडियाला रोड स्थित प्रताप डेयरी के मालिक के साथ झगड़ा हो रहा है। बकौल रणजीत कौर वह अपने पति के साथ मौके पहुंची तो उसने देखा कि प्रताप डेयरी के मालिक हरदीप सिंह निवासी बचड़े अपने तीन साथियों के साथ सन्नी से झगड़ा कर रहा था। 
विज्ञापन


इस दौरान हरदीप सिंह के साथी दिलबाग सिंह ने रिवाल्वर से फायर कर दिया। गोली सन्नी के बाएं घुटने पर लगी। जान बचाने के लिए सन्नी समीप की गली सियालकोटीया वाली में जाने लगा दिलबाग सिंह ने फिर फायर किया। गोली के पांव के दाहिनी तरफ लगी।

शोर माने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले की जांच कर रहे एएसआई बलराज सिंह ने बताया कि पुलिस ने रणजीत कौर की शिकायत पर हरदीप सिंह निवासी बचड़े, दिलबाग सिंह दो अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा कई धाराओं में केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें