फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल पहले मिला शव: अब कत्ल का केस, नाजायज संबंधों में गई थी जान; पुलिस अपने स्तर पर ही कर रही थी जांच

Fri, 23 Oct 2026 10:16 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर

सार

लाडी सिंह का शव 23 दिसंबर 2021 को चक्क औल के पास संदिग्ध परिस्थितियों में गन्ने के खेत से मिला था। उस समय परिवार की ओर से हत्या के संबंध में किसी पर शक जाहिर नहीं किया गया था। पुलिस ने मृतक की मां के बयानों के आधार पर धारा 174 के तहत केस दर्ज कार्रवाई की थी। 
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाजायज संबंधों के चलते 2021 में कत्ल किए गए युवक के मामले में थाना अजनाला पुलिस ने पांच साल के बाद जांच पूरी कर छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन


आरोपियों के नाम हरजिंदर सिंह, सरदूल सिंह, बग्गा सिंह, तरसेम सिंह, सतनाम सिंह और भज्जो कौर निवासी गांव चक्क अल है। मृतक युवक का नाम लाडी सिंह था और उसके भज्जो कौर के साथ संबंध थे। 

जानकारी मुताबिक लाडी सिंह का शव 23 दिसंबर 2021 को चक्क औल के पास संदिग्ध परिस्थितियों में गन्ने के खेत से मिला था। उस समय परिवार की ओर से हत्या के संबंध में किसी पर शक जाहिर नहीं किया गया था। पुलिस ने मृतक की मां के बयानों के आधार पर धारा 174 के तहत केस दर्ज कार्रवाई की थी। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मृतक की मां पन्नू कौर निवासी गांव तलवंडी राय दादू पुलिस को बताया था कि उसका बेटा लाडी सिंह 21 दिसंबर 2021 को सुबह नौ बजे घर से अपनी कटिंग की दुकान पर गया था, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटा। परिवार ने दुकान के मालिक सरदूल सिंह से बेटे के बारे में पूछा तो उसने बताया कि लाडी शाम को उसके पास से चला गया था। इसके बाद परिवार ने 22 दिसंबर को भी उसकी तलाश की।

23 दिसंबर को परिवार के सदस्य आसपास के गन्ने के खेतों में लाडी की तलाश कर रहे थे। शाम करीब तीन बजे अवतार सिंह के खेत में सूखी नहर के पास लाडी का शव मिला। उसके शरीर और सिर पर चोटों के निशान थे।

सब-इंस्पेक्टर नरिंदर सिंह ने बताया कि मामले की लगातार गुप्त तरीके से जांच की जा रही थी। इस दौरान पता चला कि मृतक युवक जिस दुकान पर काम करता था। उसी के पास रहती महिला भज्जो कौर के साथ नाजायज संबंध थे। इसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके सभी आरोपियों ने  मिलकर लाडी के साथ जमकर मारपीट की और हत्या कर शव को खेतों में फेंक दिया। फिलहाल सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए रेड की जा रही है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें