फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक के कागज मांगने पर थानेदार से मारपीट, वर्दी फाड़ी

Thu, 23 Jun 2016 09:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
हमला - फोटो : dummy picture
विज्ञापन
बुधवार रात आठ बजे पीसीआर की टीम की ओर से नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल सवार चार नौजवानों से कागज दिखाने के लिए कहने पर उक्त नौजवानों ने पहले हवलदार से गाली-गलौच किया। इसके बाद अपने दो अन्य साथियों को बुलाकर मारपीट की।
विज्ञापन


उन्होंने पीसीआर के इंचार्ज थानेदार दिलीप कुमार की वर्दी के बटन तोड़ दिए और बाइक छोड़कर फरार हो गए। थाना सिटी तरनतारन की पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

पीसीआर तरनतारन के इंचार्ज एएसआई दलीप कुमार की अगुवाई में पुलिस पार्टी सिविल अस्पताल के सामने गश्त कर रही थी। इस दौरान हेड कांस्टेबल दविंदर सिंह ने बाइक सवार चार नौजवानों को रोका और मोटरसाइकिल के कागज दिखाने को कहा।
विज्ञापन


उन्होंने कागज दिखाने की बजाय गाली-गलौच करना शुरू कर दिया। जब इस संबंधी हवलदार ने एएसआई दलीप कुमार को सूचित किया तो वह भी मौके पर पहुंच गए और इतनी देर में उक्त व्यक्तियों ने अपने दो अन्य साथियों को भी बुला लिया। उन्होंने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया।

इस दौरान थानेदार दिलीप कुमार की वर्दी के बटन टूट गए और आरोपी धक्कामुक्की करते हुए बाइक छोड़कर फरार हो गए। मामले का पता चलते ही थाना सिटी के एसएचओ दविंदर सिंह बाजवा मौके पर पहुंचे और आरोपियों की पहचान करनी शुरू कर दी। 

एसएचओ बाजवा ने बताया कि पीसीआर मुलाजिमों पर हमला करने वालों की पहचान विनोद निवासी सचखंड रोड, प्रभदियाल सिंह निवासी गोइंदवाल बाईपास, सुखचैन सिंह निवासी पलासौर कालोनी, रवि सिंह, मनदीप सिंह निवासी तरनतारन और साहिब सिंह निवासी जोधपुर के रूप में हुई है। उनके खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें