फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में मुठभेड़: तरनतारन में बाइक सवार की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, ग्लॉक पिस्टल बरामद

Wed, 11 Feb 2026 02:53 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

पांच मार्च 2025 को तरनतारन के पिलग्रिमेज रेस्ट हाउस के पास जगदीप सिंह पर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने गोली चला दी थी। गंभीर रूप से घायल जगदीप की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
अमृतसर में मुठभेड़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर देहात पुलिस ने मंगलवार को हत्या के एक मामले में मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। डीआईजी बॉर्डर रेंज संदीप गोयल और एसएसपी सोहेल मीर के निर्देशों पर डीएसपी अटारी यादविंदर सिंह की अगुवाई में पूरा एक्शन किया गया। 
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी की पहचान बलजिंदर सिंह उर्फ बॉबी निवासी गांव जमास्तपुर, थाना सदर तरनतारन के रूप में हुई है।

पांच मार्च 2025 को तरनतारन के पिलग्रिमेज रेस्ट हाउस के पास जगदीप सिंह पर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने गोली चला दी थी। गंभीर रूप से घायल जगदीप की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। 

इस मामले में पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पूछताछ में बलजिंदर को वारदात का मास्टरमाइंड बताया गया। गुप्त सूचना पर चाटीविंड क्षेत्र में नाकाबंदी की गई। पुलिस को देखकर आरोपी ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। उसके कब्जे से ग्लॉक पिस्टल और एक्टिवा बरामद हुई है। जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें