फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में वारदात: सोने की अंगूठी के लिए काटी बुजुर्ग की उंगली, जेब में रखे पैसे न देने पर दी दर्दनाक माैत

Mon, 22 Sep 2025 12:05 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

गांव भंडियार में बुजुर्ग जागीर सिंह अपने घर में सो रहा था। घर में घुसे लुटेरों ने सोने की अंगूठी के लिए उसकी उंगली काट दी। फिर जेब में रखे पैसे निकालने के लिए उसकी नृशंस हत्या कर दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर ग्रामीण के अंतर्गत भंडियार गांव में नृशंस वारदात सामने आई है। घर में बुजुर्ग जागीर सिंह गहरी नींद में सो रहे थे, तभी लुटेरे  घर में घुस आए। जब जागीर सिंह ने लुटेरों का विरोध किया तो उन्होंने सोने की अंगूठी निकालने के लिए बुजुर्ग की उंगली काट दी। उंगली काटने के बावजूद जब जागीर सिंह ने जेब से पैसे नहीं निकालने दिए तो लुटेरे ने उन पर धारदार हथियार से वार कर दिया। 
विज्ञापन


लुटेरों ने जागीर सिंह की बाजू तीन जगह से काट दी, उनकी नाक की हड्डी तोड़ दी और सिर पर गंभीर चोट मारी। इसके बाद आरोपियों ने जागीर सिंह की जेब से 40 हजार रुपये निकाल लिए और फरार हो गए।
 
जागीर सिंह को गंभीर हालत में अमृतसर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। जागीर सिंह की नृशंस हत्या के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और इलाके में दहशत का माहौल है। परिजनों और गांव भंडियार के निवासियों ने पंजाब पुलिस के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ कर सलाखों के पीछे भेजा जाए।  
विज्ञापन


थाना घरिंडा के एसएचओ इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह और एमएचसी गुरकिरण सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। वारदात को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जगीर सिंह की हत्या करने वालों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें