फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माैत का बदला माैत: अमेरिका से मिली सुपारी और दूध देने जा रहे दोधी को गोलियों से भूना... 13 साल पुरानी थी अदावत

Sat, 31 Aug 2024 03:03 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

2011 में कुलबीर सिंह की प्रेमिका की माैत हो गई थी। उसके घरवालों ने कुलबीर पर हत्या का आरोप लगाया था। इस मामले में वह दो साल जेल में भी रहा लेकिन बाद में वो बरी हो गया था। 
विज्ञापन
युवक की हत्या में बड़ा खुलासा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर देहाती के कस्बा जंडियाला के गांव तारागढ़ के नजदीक दूध का कारोबार करने वाले दोधी कुलबीर सिंह की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद बड़े खुलासे किए हैं। 

विज्ञापन


कुलबीर सिंह की मौत का कारण उसकी प्रेमिका की मौत बना है। प्रेमिका की मौत के आरोप में वह जेल में रह चुका है। प्रेमिका के परिवार वालों ने ही सुपारी देकर हत्या करवाई है। मृतक कुलबीर के पिता अमरीक सिंह की शिकायत पर पांच लोगों पर केस दर्ज किया गया है, जो मृतक की पूर्व प्रेमिका के परिवार के हैं।

विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया है कि कुलबीर की हत्या सुपारी देकर अमेरिका में बैठे कुछ लोगों ने करवाई है। गांव धारड़ निवासी कश्मीर सिंह ने अपने रिश्तेदार जगरूप सिंह के माध्यम से इस घटना को अंजाम दिया। उसी ने दो शार्प शूटरों को इसके लिए हायर कर हत्या को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में धारड़ निवासी जगरूप सिंह, कश्मीर सिंह, इकबाल कौर व तख्तू चक्क, जिला तरनतारन निवासी वरिंदर सिंह, सुक्खा सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

विज्ञापन

2011 में हुई थी लड़की की माैत

गांव धारड़ के कश्मीर सिंह की बेटी की वर्ष 2011 में मौत हो गई थी। उसे शक था कि उसकी बेटी जोकि एमके होटल में नौकरी करती थी, के साथ कुलबीर सिंह के संबंध थे। उसकी बेटी की मौत होने के बाद कश्मीर सिंह के परिवार ने कुलबीर सिंह के खिलाफ थाना सिविल लाइन में हत्या का केस भी दर्ज करवाया था। मृतक करीब दो साल तक जेल में भी रहा था, उसके पश्चात वह उस केस में बरी हो गया। परिवार ने इसी बात की रंजिश रखी हुई थी कि कुलबीर सिंह उनकी बेटी की मौत का कारण है और उसे अदालत ने भी बरी कर दिया।

अमेरिका में रहने वाले रिश्तेदार ने दी थी सुपारी

आरोपियों का रिश्तेदार जगरूप सिंह अमेरिका में रहता है। लड़की के पिता कश्मीर सिंह और मां इकबाल कौर ने उसके साथ संपर्क किया जिसके पश्चात जगरूप सिंह ने वरिंदर सिंह, सुक्खा सिंह को सुपारी देकर कुलबीर सिंह की गोलियां मार कर हत्या करवा दी।

कार का शीशा खुलवाकर मारी थी गोली

कुलबीर सिंह की उस समय गोलियां मार कर हत्या कर दी गई, जब वह गांव तलावां में लोगों के घरों में दूध देने के लिए पहुंचा था। वह अपनी कार में सवार होकर लोगों को दूध देने के बाद अपने घर वापस ही जा रहा था कि रास्ते में दो हमलावरों ने उसे रोका और कार का शीशा-खटखटाकर उसका शीशा खुलवाया। शीशा खोलते ही हमलावरों ने उस पर ताबड़ तोड़ गोलियां चला दी। उसके तीन गोलियां लगी थी। एक कान, एक सिर और एक हाथ पर गोली लगी। पुलिस ने मृतक के पिता अमरीक सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। डीएसपी जंडियाला गुरू रविंदर सिंह का कहना है कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस केस में पिछले 10-15 साल पुरानी रंजिश चली आ रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें