फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई-बहन ने किया एक दूसरे पर जानलेवा हमला

Sun, 24 Jul 2016 09:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
हमला - फोटो : dummy picture
विज्ञापन
शहर के वार्ड-22 के मोहल्ला ईश्वर नगर में भाई-बहन के घरेलू विवाद के चलते दोनों ने एक दूसरे पर दातर और कीरच से हमला कर दिया। इससे दोनों भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


दोनों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। अस्पताल में उपचार के दौरान पहुंचे घायल भाई-बहन ने खूब हंगामा किया।  इमरजेंसी स्टाफ की सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में घायल दोनों भाई-बहन का ट्रीटमेंट हुआ। 

घायलों के पिता रामकृष्ण ने बताया कि उसने बेटे को पहले से बेदखल कर किया हुआ है। बीते दिनों बेटे ने घर में आकर उस पर हमला कर दिया था। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की थी। पुलिस ने बेटे को थाने बुलाया था। उसके बाद शनिवार रात को बेटा फिर घर आया और आकर ऊंची-ऊंची बोलने लगा।
विज्ञापन


बेटे ने ईंट उठाकर मारी। उसने भाग कर अपनी जान बचाई। इस दौरान बेटी बाहर आई और दोनों भाई-बहन ने लड़ना शुरू कर दिया। दोनों ने गुस्से में आकर एक दूसरे से मारपीट की और दोनों जख्मी हो गए। उधर पीसीआर टीम थाना डिवीजन नं.2 सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची। घायलों की शिकायत पर कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें