फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: कौन है BKI आतंकी पिंदी? पंजाब पुलिस में रहा... पत्नी भी थी कांस्टेबल, पाकिस्तान से कनेक्शन

Sun, 28 Sep 2025 12:26 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर/बटाला (पंजाब)

सार

बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) मॉड्यूल के वांछित आतंकी परमिंदर सिंह उर्फ पिंदी को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसे आबू धाबी से बटाला लाया गया है। आतंकी पिंदी पंजाब पुलिस में रह चुका है और उसकी पत्नी भी कांस्टेबल थी। 
विज्ञापन
आतंकी परमिंदर सिंह आबू धाबी से भारत प्रत्यर्पित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) मॉड्यूल के वांछित आतंकी परमिंदर सिंह उर्फ पिंदी को अबू धाबी से बटाला ले आई है। बटाला के एसएसपी सुहैल कासिम मीर ने बताया कि परमिंदर सिंह उर्फ पिंदी निवासी हरसिया पहले पंजाब पुलिस में कार्यरत था। उसे बर्खास्त कर दिया गया था। वह पाकिस्तान में रह रहे आतंकी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा और हैप्पी पासियां का करीबी है। वह हरविंदर सिंह रिंदा व हैप्पी पासियां के आदेशों पर काम करता है।

विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि सितंबर 2023 में पिंदी ने रिंदा और पासियां के आदेश पर बटाला शहर में राजिंद्रा वाइन कंपनी की विभिन्न दुकानों पर पेट्रोल बम रखवाए थे। इस दौरान ही परमिंदर सिंह उर्फ पिंदी दुबई भाग गया था। वह पेट्रोल बम हमले, हिंसक हमले और जबरन वसूली के अपराधों में शामिल है। बटाला पुलिस द्वारा परमिंदर सिंह उर्फ पिंदी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था।

उन्होंने बताया कि बटाला पुलिस ने रेड कॉर्नर नोटिस पर कार्रवाई करते हुए एक सीनियर अधिकारी समेत 4 सदस्यीय टीम दुबई भेजी थी। उससे पूछताछ में कुछ और खुलासे होने की संभावना है। परमिंदर सिंह पिंदी के खिलाफ विभिन्न जिलों में मामले दर्ज हैं। एसएसपी बटाला ने कहा कि बटाला पुलिस अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है और अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा, भले ही वह विदेश चला जाए। इस अवसर पर एसपी (डी) गुरप्रताप सिंह सहोता, एसएचओ सुखराज सिंह और सुरिंदरपाल सिंह भी मौजूद थे।

विज्ञापन

पिंदी की पत्नी किरणदीप पर भी एजेंसियां रख रहीं नजर
बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकी परमिंदर सिंह उर्फ पिंदी की पत्नी किरणदीप कौर के ऊपर भी एजेंसियों ने कड़ी नजर रखनी शुरू कर दी है। पिंदी पंजाब पुलिस का बर्खास्त कर्मचारी है। उसकी ज्यादातर ड्यूटी अमृतसर में ही रही है। उसकी पत्नी किरणदीप कौर अमृतसर देहाती पुलिस में सिपाही के रूप में ड्यूटी करती रही। वर्ष 2023 में किरणदीप कौर के खिलाफ बटाला पुलिस ने केस दर्ज किया। तभी से सुरक्षा एजेंसियों को सूचना मिली की किरणदीप कौर विदेश फरार हो सकती है। बटाला पुलिस ने किरणदीप कौर के खिलाफ भी एलओसी जारी की है। किरणदीप कौर जब विदेश भागने लगी तो एयरपोर्ट अथॉरिटी ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। 
विज्ञापन

विदेश भागने की फिराक में था सट्टा किंग रूबल, गिरफ्तार
विदेश भागने की फिराक में अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंचे सट्टा किंग के नाम से कुख्यात अपराधी को पुलिस ने श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट से शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रूबल सरदार दिल्ली में यमुना पार इलाके में सट्टे का धंधा चलाता है। इस आरोपी के गैंगस्टर राशिद केबल वाले से संबंध बताए जा रहे हैं। एयरपोर्ट से गिरफ्तार किए जाने के बाद पुलिस टीम आरोपी को लेकर सीधा दिल्ली के लिए रवाना हो गई।
आरोपी रूबल के खिलाफ कई लुकआउट सर्कुलर जारी थे और पुलिस उसे खोज रही थी। इस आरोपी की ओर से ऑनलाइन और ऑफलाइन जुआ-सट्टा का नेटवर्क चलाया जा रहा है। संगठित अपराधियों एवं गैंगस्टरों के साथ मिलकर रंगदारी वसूलने और अवैध आर्थिक गतिविधियों में भी संलिप्त है। यह अपराधी लगातार पुलिस को चकमा देकर बच निकल रहा था। शनिवार को दिल्ली पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी अमृतसर में घूम रहा है। दिल्ली पुलिस व पंजाब पुलिस ने एयरपोर्ट पर ट्रैप लगाया और हर एक आने-जाने वाले यात्री की अच्छे से पहचान की गई। इस दौरान उक्त आरोपी भी दुबई भागने की फिराक में जब एयरपोर्ट पर पहुंचा तो पुलिस ने उसे दबोच लिया और दिल्ली के पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें