थाना सिटी पट्टी की पुलिस ने पार्षद अजय कुमार का मोबाइल छीनने वाले दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से पार्षद का मोबाइल बरामद हुआ है।
थाना प्रभारी भारत भूषण ने बताया कि पार्षद अजय कुमार बीते शनिवार को अपनी मोटरसाइकिल पर जा रहा थे कि रास्ते में लुटेरों ने उनका मोबाइल छीन लिया। इस पर कार्रवाई करते पुलिस ने गांव आसल के पास से दो युवकों को काबू कर लिया।
उनके कब्जे से उक्त मोबाइल बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान दिलप्रीत सिंह निवासी गांव आसल और गुरप्रीत सिंह निवासी वार्ड नंबर-13 के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया है। पुलिस ने पार्षद अजय कुमार को उनका मोबाइल सौंप दिया है।