फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरनतारन में अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

Sat, 25 Jun 2016 09:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
तरनतारन में पकड़ी गई अंग्रेजी शराब संबंधी जानकारी देते ईटीओ सुभाष तेजपाल। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
थाना सिटी तरनतारन की पुलिस और एक्साइज विभाग की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति के घर पर छापामारी करके अवैध शराब बरामद की है। आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


एक्साइज विभाग के ईटीओ सुभाष तेजपाल ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार रात एएसआई दलीप कुमार (नाइट ड्यूटी पीसीआर) के साथ विक्रमजीत सिंह निवासी मोहल्ला जसवंत सिंह गली वाल्मीकि वाली में गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी की। यहां से टीम को चार पेटी शराब मिली। आरोपी को मौके से काबू करके थाना सिटी की पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें