फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक भिड़ने पर गोली मारी

Tue, 27 Oct 2015 09:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना कत्थूनंगल के गांव चविंडा देवी में बाइक भिड़ने पर आरोपियों ने एक युवक को गोली मार दी और उसके भाई को पीटकर घायल कर दिया। थाना पुलिस ने चार हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी गई शिकायत में जगरूप सिंह दलेर निवासी राम दिवाली हिंदूआ ने बताया कि सोमवार को उसकी बाइक की भिड़ंत चविंडा देवी निवासी धीर सिंह की बाइक से हो गई थी।

उस वक्त मामला शांत हो गया। मंगलवार को वह अपने भाई के साथ बाजार आया था। इस दौरान धीर सिंह, हीरा सिंह, सन्नी, साबा निवासी चविंडा देवी उसे घेर लिया और मारपीट करने लगे। इसी दौरान हमलावरों गोली चला दी।
विज्ञापन


जांघ पर गोली लगने से वह घायल हो गया। हमलावरों ने उसके भाई को पीटकर घायल कर दिया।  केस के जांच अधिकारी एएसआई हरजिंद्र सिंह ने बताया घायल जगरूप के कत्थूनगल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें