फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar Crime: सात साल के बच्चे की बेरहमी से हत्या, खेलने गया था; खाली प्लाट में मिला खून से लथपथ शव

Mon, 17 Nov 2025 11:22 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

गांव बाबोवाल का सात साल का बच्चा ऐकमजोत सिंह रविवार देर शाम घर से बाहर खेलने गया था। बाद में गांव के एक खाली प्लाट में बच्चे की लाश मिली।
विज्ञापन
हत्या (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर के बटाला रोड पर स्थित कस्बा जैतीपुर के गांव बाबोवाल में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सात साल के बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। 
विज्ञापन


गांव निवासी धर्मवीर सिंह के अनुसार उनका बेटा ऐकमजोत सिंह सात साल का था। रविवार देर शाम को वह घर से बाहर खेलने के लिए गया था फिर वापस नहीं लौटा। तलाश करने पर गांव के एक खाली प्लाट में उनके बच्चे की लाश मिली है। उनके बच्चे के सिर पर कई वार किए गए हैं। उसका शव खून से लथपथ है। सूचना मिलते ही थाना कत्थूनगल के इंचार्ज शमशेर सिंह और चौकी चाविडा देवी के इंचार्ज अमनजीत सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हत्यारों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें