अमृतसर के बटाला रोड पर स्थित कस्बा जैतीपुर के गांव बाबोवाल में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सात साल के बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी गई है।
गांव निवासी धर्मवीर सिंह के अनुसार उनका बेटा ऐकमजोत सिंह सात साल का था। रविवार देर शाम को वह घर से बाहर खेलने के लिए गया था फिर वापस नहीं लौटा। तलाश करने पर गांव के एक खाली प्लाट में उनके बच्चे की लाश मिली है। उनके बच्चे के सिर पर कई वार किए गए हैं। उसका शव खून से लथपथ है। सूचना मिलते ही थाना कत्थूनगल के इंचार्ज शमशेर सिंह और चौकी चाविडा देवी के इंचार्ज अमनजीत सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हत्यारों की तलाश कर रही है।