तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अमृतसर जिला देहाती पुलिस के स्पेशल सेल की टीम ने खुफिया जानकारी के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 3 पिस्टल (.30 बोर), 10 जिंदा राउंड, एक मोबाइल फोन और एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रभजीत सिंह उर्फ हप्पा पुत्र कनवलजीत सिंह और जसनदीप सिंह पुत्र सुखदेव सिंह, दोनों निवासी गांव दाऊके के रूप में हुई है।
डीएसपी (डी) गुरिंदरपाल सिंह ने बताया कि स्पेशल सेल को सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी पाकिस्तान-आधारित तस्करों के सीधे संपर्क में हैं और सोशल मीडिया के माध्यम से हथियारों व अन्य अवैध सामग्री की सप्लाई का काम करते हैं। जानकारी की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने एक इंटेलिजेंस-लीड ऑपरेशन के तहत दोनों को दबोच लिया।