फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़े में युवक का कान काटा

Sat, 14 Nov 2015 04:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुस्लिम गंज क्षेत्र में एक युवक पर पांच युवकों ने तेजधार हथियारों से हमलाकर उसका कान काट डाला। घायल को शहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने घायल मंदीर सिंह निवासी मुस्लिम गंज के बयान पर सुंदर, गोरा, विक्की भाटिया, मिट्ठू, कालू के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

फिलहाल पांचों फरार हैं। उन्हें गिरफ्तार करने के लिए थाना ए डिवीजन के एएसआई सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस पार्टी उनके घर पर दबिश दे रही है।

केस के जांच अधिकारी एएसआई सुशील कुमार ने बताया कि आरोपियों ने शराब पीकर मंदीर सिंह के साथ झगड़ा शुरू कर दिया। बाद में तेजधार हथियार से उसका कान काट डाला।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें