फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के लिए बेटे ने बाप को गोली मारी

Sat, 27 Jun 2015 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा खडूर साहिब के गांव बानिया में एक युवक ने अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। परिजनों ने बताया कि बुर्जुग किसान मुखतार सिंह के पास 22 एकड़ जमीन है।
विज्ञापन


पहली पत्नी से कोई औलाद न होने पर उसने लखविंदर कौर से दूसरी शादी की थी। लखविंदर कौर से उसका एक बेटा दिलबाग सिंह है। दिलबाग शादीशुदा है और नशा करने का आदी है। तंग आकर उसके पिता ने जमीन की रजिस्ट्री अपने पोते के नाम कर दी थी। इसी कारण दिलबाग सिंह का अपने पिता के साथ झगड़ा था।

शुक्रवार रात दिलबाग सिंह ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से अपने पिता को गोली मार दी और फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंचे डीएसपी सूबा सिंह, थाना प्रभारी सुच्चा सिंह और चौकी इंचार्ज परमजीत सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें