फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम का पति सवा करोड़ की हेरोइन के साथ गिरफ्तार

Sat, 11 Jul 2015 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
तरनतारन की एसडीएम डॉ. अनुप्रीत कौर के पति अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी बच्चितर सिंह को गत रात थाना सिटी  पुलिस ने सवा करोड़ की हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि वीरवार को ही एसडीएम ने पुलिस में अपने पति के खिलाफ गला दबा कर हत्या करने की कोशिश का केस दर्ज कराया था।

थाना सिटी के एसएचओ सुखबीर सिंह ने बताया कि गत रात करीब एक बजे पुलिस पार्टी ने बस स्टैंड गंाव काजीकोट के समीप नाकाबंदी की थी। इसी दौरान उन्होंने झब्बाल की ओर से आ रही एक फार्चूनर कार को को रुकने का इशारा किया।

इसी दौरान कार के ड्राइवर ने अपने हाथ में पकड़े हुए लिफाफे को बाहर फेंकने की कोशिश की तो पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ लिया गया।

एसएचओ ने बताया कि आरोपी ने बताया कि वह तरनतारन की एसडीएम डॉ. अनुप्रीत कौर का पति है। जब उसकी तलाशी ली गई तो उससे 260 ग्राम हेरोइन बरामद की गई जिसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत करीब सवा करोड़ रुपये आंकी जा रही है।
विज्ञापन


छह माह पहले तक गांव शेरा में रहता था
वर्णनीय है कि एसडीएम डॉ. अनुप्रीत कौर का पति बच्चितर सिंह पहले गंाव शेरों में रहता था जो तरनतारन से केवल 5 किलोमीटर की दूरी पर है। लेकिन वह पिछले आठ महीने से अपनी पत्नी के साथ सरकारी कोठी में रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें