फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता से कश्मीर ले जा रहे थे नकली नोट

Sat, 11 Jul 2015 08:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
बस स्टैंड पुलिस ने बीती रात नकली नोटों की खेप के साथ दो लोगों को दबोच लिया। आरोपी कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबिहाड़ा के रहने वाले हैं। कश्मीर जाते वक्त इन्हें बस स्टैंड के बाहर पुलिस की गश्ती दल ने सूचना के आधार पर जांच के दौरान पकड़ा। आरोपी पहले भी ऐसा करते आए हैं। वह कोलकाता से नोटों की खेप लेकर आए थे, जिन्हें कश्मीर और अन्य स्थलों पर इस्तेमाल किया जाना था।
विज्ञापन


बहरहाल, पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। बस स्टैंड पुलिस स्टेशन के एचएचओ परमजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार रात करीब 12 बजे बस स्टैंड के बाहर दो लोगों की तलाश ली। इनके पास से हजार-हजार और पांच-पांच सौ के तीन लाख रुपये के नकली नोट बरामद किए गए।

आरोपी अब्दुल रशीद और अब्दुल गनी अनंतनाग के बिजबिहाड़ा के रहने वाले हैं। पूछताछ में दोनों ने बताया कि शुक्रवार को ही जम्मू में करीब 11 बजे पहुंचे। ये नोट वे कोलकाता से लाए। यह भी बताया कि कोलकाता से लेकर जम्मू तक वे बस में ही आए और पूरे रास्ते के दौरान जो भी खर्चा किया, इन्हीं नोटों का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन


यह भी बताया जा रहा है कि पिछले कई साल से दोनों नकली नोटों को कोलकाता से लाकर राज्य में इस्तेमाल कर रहे थे। दोनों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। राज्य पुलिस इसकी जानकारी कोलकाता पुलिस को भी देगी। कोलकाता में नकली नोटों के धंधे को बंद करवाने पर काम होगा। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। संभव है कि कुछ और भी लोगों के नाम सामने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें